हरिश मिस्टर व कशिश मिस फेयरवेल चुने
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ाकोठी में जमा एक के छात्र-छात्राओं द्वारा जमा दो के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में सभी जमा एक व जमा दो के छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए अत्यंत सुंदर तरीके से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रवक्ता राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमा एक की छात्रा भवानी ठाकुर एवं राधिका ने बेहतर ढंग से मंच संचालन कर समारोह को जहां चार चांद लगाते हुए यादगार बना दिया वहीं आयोजित किए गए इस समारोह में फेयरवेल हरिश चौहान एवं मिस फेयरवेल कशिश को चुना गया। इसके साथ ही मिस्टर पर्सनेलिटी जगदीश एवं मिस पर्सनेलिटी सिमरन कौंडल को चुना गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य अंजना चौहान द्वारा छात्र -छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए अपने शुभाशीर्वाद देते हुए किया गया।












