पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर के पिता हरि राम ठाकुर का निधन, बुधवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
जोगिंद्रनगर मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर के पिता हरि राम ठाकुर का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हरि राम ठाकुर का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव द्रुब्बल पंचायत के मटकेहडू में किया जाएगा। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उनके निधन पर कई राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा, पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी, तहसीलदार जोगिंद्रनगर मुकुल शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जमवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दलेर सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नगर परिषद पार्षद प्यार चंद, रंजन शर्मा, सुनित ठाकुर, शिखा, प्रेरणा, ज्योति, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर, प्रेस क्लब जोगिंद्रनगर और रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी शामिल हैं। हरि राम ठाकुर के निधन से उनके परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। उनकी समाजसेवा और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुखद घड़ी में सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।












