गुरु इंटरनेशनल ला मोंटेसरी स्कूल, जोगिंद्रनगर का भव्य शुभारंभ
शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए गुरु इंटरनेशनल ला मोंटेसरी स्कूल एलएमएस, जोगिंदर नगर का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मंडी की एसपी आईपीएस साक्षी वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ डीएसपी देव राज और एसएचओ सकिनी कपूर भी उपस्थित रहे। एलएमएस की स्थापना 1995 में कुल्लू में हुई थी और अब यह कुल्लू, केलहेली, डुंखरा, नेरचौक, सयोली सहित जोगिंदर नगर में भी अपनी सेवाएं देगा। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर (अकादमिक) ललिता कंवर, जो दो बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं, ने मोंटेसरी शिक्षा प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, एमडी (ऑपरेशन्स) उदय सिंह कंवर, जिन्होंने इंपीरियल कॉलेज लंदन से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया है, ने डिजिटल शिक्षा और आधुनिक शिक्षण तकनीकों की आवश्यकता पर जोर दिया। एलएमएस स्कूल मोंटेसरी पद्धति के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देगा। उद्घाटन समारोह में एलएमएस की विभिन्न शाखाओं के शिक्षक शामिल हुए, जिसमें अमेरिका से आए शिक्षकों की उपस्थिति भी खास रही। अब विद्यालय में मोंटेसरी-1 से कक्षा-2 तक के लिए प्रवेश खुले हैं। विद्यालय में 100 प्रतिशत डिजिटल कक्षाएं उपलब्ध हैं और बच्चों को ‘प्ले वे’ शिक्षण पद्धति के माध्यम से सहज और रोचक शिक्षा दी जाएगी। कक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होंगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।












