पेंशनरों का लंबित भुगतान शीघ्र करे सरकार
हिम आंचल पेंशनर संघ द्रंग खंड की बैठक प्रधान एम.सी. चौहान की अध्यक्षता में वन विभाग गृह द्रंग में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डी.ए.), वेतनमान में वृद्धि के बकाया भुगतान और लीव इनकैशमेंट के लाखों रुपये लंबित होने पर गहरा रोष प्रकट किया। संघ के सदस्यों ने सरकार के उदासीन रवैये की कड़ी निंदा की और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा, पेंशनरों ने 7 मार्च को पेंशन खाते में राशि डाले जाने पर भी असंतोष जताया और पूर्व की भांति प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन भुगतान करने की मांग की। बैठक में संघ के महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें भूप सिंह, बेसर राम, खेम सिंह, गोकुल, मेहर सिंह, टेक चंद, निर्मल चौहान, मनोज कुमार, प्रकाश चंद, करमाराज, विमला देवी, सरला देवी, शांता देवी, प्रताप सिंह, हरदेव, कुंदन, खूब राम और के. नेगी शामिल थे।












