गौरव कुमार की बड़ी उपलब्धि: गेट-2025 परीक्षा में देशभर में हासिल की 142वीं रैंक
टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंजीनियरिंग महाविद्यालय टांडा के विद्युत्त विभाग के 2020-2024 बैच के छात्र गौरव कुमार पुत्र श्रीमती पदमा देवी ने गेट- 2025 परीक्षा में देशभर में 142 वां रैंक प्माप्त किया। गेट इंजीनियरिंग में एक प्रतिष्ठित परीक्षा है जिस में देश भर के इंजीनियरिंग स्मात्तक भाग लेते हैं। इस परीक्षा के द्वारा केंद्र सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अधिकारी वर्ग के लिए नौकरी एवं राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में रिसर्च हेतु प्रवेश मिलता है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरके अभिलाषी, प्रबंधक निदेशक डॉ. ललित अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, संस्था की चेयरपर्सन डॉ. नर्वदा अभिलाषी, प्रधानचार्य प्रोफेसर बिप्लब सरकार, उपप्रधानचार्य ईं. मुरारी लाल मोदगिल एवं विभागाध्यक्ष ई पंकज वर्मा ने गौरव कुमार एवं उसके परिवार को बढ़ाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।












