पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा— धर्मपुर में जंगल राज, राज्य में सबसे बड़ा अवैध कटान विधायक के इशारों पर
कांग्रेस सरकार के अढ़ाई साल के शासन पर चुप्पी साधे पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने मंच मिलते ही सरकार की बखिया उधेड़ दी है। धर्मपुर मंडल भाजपा के मंच पर अचानक प्रकट हुए महेंद्र सिंह ने स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने धर्मपुर में माफिया और जंगल राज चला रखा है। सरकारी दफ्तर में सरेआम लूट घसूट की जा रही है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है और क्षेत्र में पिछले ढाई साल में भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए दर्जनों भवनों पुलों के उद्घाटन करना तो दूर रहा कांग्रेस विधायक एक भी नया कार्य शुरू नहीं कर पाए। मढ़ी में 55 करोड़ से निर्मित आलीशान अटल आदर्श विद्यालय का भवन बिना उपयोग के खड़ा है। कांग्रेस विधायक ने उसे बेचने के लिए बोलियां लगा दी, बल्कि ग्राहक तक ले आए धर्मपुर पूरे देश में पहले ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां दो-दो केंद्रीय विद्यालय संघोल और धर्मपुर में उनके द्वारा खोले गए, परंतु धर्मपुर में विधायक के दबाव के चलते एडमिशन ही बंद कर दी गई है। इसके लिए वह दिल्ली जाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात करेंगे।
जल शक्ति विभाग पर निशाना साधते हुए पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस विभाग द्वारा 15 लाख रुपए लागत से पानी की स्कीम के लिए लाया गया ट्रांसफार्मर एक चाहते क्रशर मालिक को बेचा जा रहा था, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में लूट पड़ी है। सरकार बदलते हुए उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने बहुत चर्चित लकड़ी घोटाले पर कहा कि बहरी रिनूवल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, जिसमें कंपनी का मालिक मियां (विधायक) है और पत्नी डायरेक्ट बनी है। कंपनी द्वारा धर्मपुर में बड़े-बड़े पीपल आम बट वृक्ष काटे गए महंगी लड़कियों को फर्नीचर हाउसो में बेच डाला गया और जब मामला भाजपा द्वारा उजागर किया तो रात को रात इन लकड़ियों को प्रोन ढांक के नीचे फेंक कर खुर्द करने की कोशिश की गई।
उन्होंने कहा कि बाहरी में विधायक के घर के आगे विधायक निधि के पांच लाख खर्च कर आंगन और पार्क बनाया जा रहा है। वह 32 साल तक मंत्री रहे, परंतु उन्होंने कभी घर में क्या गांव में भी विधायक निधि का एक रुपए भी खर्च नहीं किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकाल में धर्मपुर में 132 कवि का काम बंद कर दिया गया है। बागवानी मंत्री रहते उन्होंने 70 क्लस्टर लगाए थे, जो बिना पानी के सुख रहे हैं जबकि उन्होंने 50 करोड़ रुपए इन कलस्टरों की पेयजल सप्लाई के लिए प्रदान किया था। संघोल धर्मपुर और टिहरा में अस्पताल भवनो धर्मपुर संघोल बरोटी कुंजाबल्ह में आईटीआई भवनों संघोल धर्मपुर और टिहरा में मिनी सचिवालय 28 करोड़ से बनने वाले ब्लेसर पतन पुल के निर्माण कार्य बंद पड़े हैं।
महेंद्र सिंह ने कहा कि वह ढाई साल सिर्फ सक्रिय राजनीति में इसलिए नहीं आए क्योंकि नई-नई कांग्रेस सरकार बनी थी, सोचा उन्हें काम करने दो तो जब देखा कि जिस धर्मपुर को उन्होंने खुद सींचा है। उसे मिटाने और लूटने में कांग्रेस विधायक लगे हैं तो उन्हें राजनीति में वापस आना पड़ा उन्होंने कहा इस रैली को खिलाफ करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाएंगे परंतु अपार जनसमूह सब दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार के कफन की किल लगने वाली वाली है।
34 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की इस बैठक में सट्टा रोड कांग्रेस के 34 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने इन सभी कार्यकर्ताओं का हार पहनकर पार्टी में आने का स्वागत किया है महेंद्र सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे समय बितता जाएगा धर्मपुर में कांग्रेस रूपी डूबते हुए जहाज में से कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। रैली में पार्टी प्रत्याशी रजत ठाकुर धर्मपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज टिहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, जिला पार्षद जगदीश बिट्टा, प्रताप सकलानी, पवन ठाकुर, राकेश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, देशराज पलसरा, राजेंद्र मोहन, मल्होत्रा सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।
महेंद्र ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत
पिछली बार बेटे की हार से आहत पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस बार खुद चुनाव लड़ने के रैली में संकेत दिए हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि अगली बार सरकार बनते ही धर्मपुर और संघोल को कांग्रेस द्वारा नगर पंचायत बनाने के निर्णय को 24 घंटे के भीतर वह डि नोटिफाई करेंगे। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि जिन भी एक्सियन एसडीओ और जेई ने उनके द्वारा लाई गई नई मोटरें बेच दी गई और फाइलों में लिख दिया कि मोटरे जल गई हैं। अगली बार भाजपा सरकार बनते ही मैं उनकी फाइलें भी खुद ही ढूंढूंगा और उन सबको पाताल से भी ढूंढ लाकर जेल में ठोकूंगा।
गौरतलब है कि पिछले चुनाव में और वक्त पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का टिकट कट गया था और उनकी जगह उनके बेटे रजत ठाकुर ने चुनाव लड़ा था, परंतु मंडी में भाजपा के 10 में से 9 विधायक जीत गए थे सिर्फ उन्हीं का बेटा चुनाव में हारा था।












