पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर के पिता हरि राम ठाकुर पंचतत्व में विलीन
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर के पिता हरि राम ठाकुर का बुधवार को उनके पैतृक गांव मटकेहडू के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जीवन ठाकुर ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। हरि राम ठाकुर के अंतिम संस्कार में जोगिंद्रनगर प्रशासन के अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के सदस्य, सनातन धर्म मंदिर समिति के प्रतिनिधि, प्रधान जगदीश सोनी तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल भी मौजूद रहे। सभी ने परिवार को सांत्वना देते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। हरि राम ठाकुर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।












