किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने की महासम्मेलन में शिरकत
हिमाचल किसान यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सीताराम वर्मा, महासचिव रोशन लाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा व उपाध्यक्ष राघव कपिल ने दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि व बागवानी पर आधारित महासम्मेलन में भाग लिया। यह आयोजन एनआईटी हमीरपुर में संपन्न हुआ। जहां 250 वैज्ञानिकों ने कांफ्रेंस में भाग लिया। महासम्मेलन में यूनियन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर सीताराम वर्मा ने प्रगतिशील कृषक के रूप में महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर बल देते हुए प्राकृतिक खेती को कलस्टर स्तर पर बढ़ावा देने का आवाहन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र मंडी और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की उल्लेखनीय गतिविधियों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।












