गढ़गांव स्कूल में फेयरवेल पार्टी की धूम, कनिका बनीं मिस फेयरवेल और सुशील मिस्टर फेयरवेल
शिक्षा खंड द्रंग- 2 की चौहारघाटी में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़गांव में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी की धूम रही। इस दौरान कनिका को मिस जबकि सुशील कुमार को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल चुनी गई कनिका ठाकुर को उसकी माँ नीलाम देवी व मिस्टर फेयरवेल चुने गए सुशील कुमार को उसकी मां सोम पति व अन्य सदस्यों ने सम्मानित किया। फेयरवेल पार्टी में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से नौनिहालों के मनोबल में वृद्धि होती है। उधर, स्कूल के प्रभारी शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करना चाहिए। इस दौरान नौनिहालों ने अभिभावकों सहित डीजे की धुन पर खूब डांस भी किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान श्याम लाल सहित राजकुमारी, सोमपति, नीलमा देवी, कमला देवी, मल्टी टास्क वर्कर राधा देवी, कुक सवित्रा देवी व आमली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।












