हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: पारस हेल्थ और डेल डायग्नोस्टिक्स का संयुक्त प्रयास, सुंदरनगर में मल्टी स्पेशलिस्ट ओपीडी सेवा शुरू
हिमाचल प्रदेश में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पारस हेल्थ पंचकुला ने डेल डायग्नोस्टिक्स सुंदरनगर के साथ मिलकर मल्टी स्पेशलिस्ट ओपीडी सुविधा शुरू हो गई है। इस ओपीडी का आयोजन हर महीने सुंदरनगर के ललित चौक के समीप स्थित डेल डायग्नोस्टिक्स सेंटर में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को उनके घर द्वार पर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस ओपीडी में डॉ. नरेंद्र कोटवाल, डायरेक्टर एंडोक्राइनोलॉजी, कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ. आशीष गुप्ता, सीनियर डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी, डॉ. आशीष ठाकुर, कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी, डॉ. आकाश गंडोत्रा कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और डॉ. अनुप कुमार रॉय कंसल्टेंट ईएनटी परामर्श देने के लिए मौजूद रहेंगे। डेल डायग्नोस्टिक्स सुंदरनगर के प्रबंधक अमित सैनी ने कहा कि इस प्रकार की मल्टी स्पेशलिस्ट ओपीडी सुंदरनगर में खुलने से जिला मंडी और आस-पास के जिलों के लोगों के लिए भी उनके घर द्वार पर असाधारण चिकित्सा विशेषज्ञों का परामर्श प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पारस हेल्थ पंचकुला डायरेक्टर एंडोक्राइनोलॉजी डॉ. नरेंद्र कोटवाल ने कहा कि पारस हेल्थ की ओर से हर महीने डॉक्टरों की टीम सुंदरनगर में आकर स्पेशलिस्ट ओपीडी सुविधा लोगों को मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि इससे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, डायबिटीज, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और ईएनटी के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में रिनल प्रॉब्लम मरीजों में अधिक पाई जाती है और पारस हेल्थ के पास इन सभी समस्याओं के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं।
पारस हेल्थ पंचकुला के फसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने स्थानीय निवासियों को उपलब्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पारस हेल्थ के मिशन को साझा करते हुए कहा कि पारस हेल्थ सेवा से वंचित समुदायों को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा किया कि पारस हेल्थ पिछले सात वर्षों से इस क्षेत्र में सेवा दे रहा है और क्षेत्र की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है।
नवीनतम चिकित्सा प्रौद्योगिकी उन्नति के साथ पारस हेल्थ असाधारण रोगी देखभाल प्रदान करने और स्वास्थ्य देखभाल उत्कृष्टता में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पारस हेल्थ अस्पतालों की एक श्रृंखला है, जिसके वर्तमान में 8 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं जो पंचकुला, गुरुग्राम, पटना, उदयपुर, रांची, दरभंगा, कानपुर और श्रीनगर में स्थित हैं और इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं देखभाल प्रदान करते हैं।












