प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान, फिट इंडिया वूमेन वीक पंडोह सम्पन्न
करो योग रहो निरोग.. प्राचीन भारत योग के लिए जाना जाता रहा है। जिससे हमारे पूर्वज 100 वर्षों से भी ज्यादा का जीवन जीते रहे हैं। योग एक महत्वपूर्ण प्राचीन कला है, जिसके माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं तथा तन और मन को एकाग्रचित्त भी रख सकते हैं। भारत की इस प्राचीन कला को आज वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। योग में भारत विश्व गुरु बन कर उभरा है तो इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। यह बात भाजपा नेत्री एवं नगर निगम मंडी की पार्षद सुमन ठाकुर ने बुधवार को बीबीएमबी के कम्युनिटी हॉल पंडोह में फिट इंडिया वूमेन वीक के समापन अवसर पर कही। इस योग शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से किया गया था। जिसमें पंडोह क्षेत्र की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर लिया। तथा योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स लिखे। शिशिर में नवोदय विद्यालय पंडोह की 100 और नोबल स्कूल एंड कॉलेज की 50 छात्राएं भी विशेष रूप से शामिल रही। समारोह में सुमन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस समारोह के दौरान संकल्प लिया कि वे समाज के उत्थान के लिए योगा के माध्यम से कार्य करेंगी। जहां भी इसके प्रचार-प्रसार की जरूरत होगी वे उसमें अपना पूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगी। समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एसडी शर्मा और नोबल स्कूल एंड कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीत किरण एवं बीबीएमबी पंडोह के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की और बच्चों को योगा के महत्व से परिचित किया। एसडीएम शर्मा ने कहा कि आज जहां बच्चे डिजीटल युग में आगे बढ़ते जा रहे हैं वहीं मोबाइल की गिरफ्त में खाना पीना सब भूल गए हैं। हमें उन्हें योग के माध्यम से खेलों के साथ जोड़ना है। उन्होंने जवाहर नवोदय स्कूल का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके स्कूल में हर बच्चा रोजाना योग करता है, जिससे बच्चे पढ़ाई व खेलों अपना विशेष स्थान रखते हैं। समापन अवसर पर योग क्रियाएं करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, जबकि हर प्रतिभागी को एप्रीसिएशन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश योगासाना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं नोडल ऑफिसर विनोद कुमार, प्रदेश सचिव विवेक सूद, मंडी जिला के उपाध्यक्ष राज वालिया, कोषाध्यक्ष नेक राम वालिया, सदस्य विशाल वर्मा, सतीश शर्मा, ओपी ठाकुर, मीनाक्षी परमार, माया वरधान और हितेश भारद्वाज, संतोष, वंक्षिका, भावना गुप्ता एवं आरती सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।












