22 मार्च को गलू मेला मैदान में लिया जाएगा ड्राइविंग टेस्ट: एस.डी.एम.
जोगिंद्रनगर में होने वाला ड्राइविंग टेस्ट आगामी 22 मार्च को गलू मैदान में लिया जाएगा, जबकि 21 मार्च को वाहनों की पासिंग पूर्व निर्धारित स्थान पर होगी। एस.डी.एम. जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी 22 मार्च को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट अब डोहग की मेला मैदान गलू में लिया जाएगा। साथ ही बताया कि 21 मार्च को होने वाली वाहनों की पासिंग पूर्व निर्धारित स्थान में ही की जाएगी। उन्होंने ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों से अब नए स्थान मेला मैदान गलू में उपस्थित होने का आह्वान किया है।












