खस्ताहाल ट्राई वाला मैदान बना गाड़ियों की पासिंग के लिए बाधा, सुधारात्मक आधुनिकीकरण की उठी मांग
सुंदरनगर में गाड़ियों की पासिंग एवं ट्राई को लेकर मैदान बदलने का सिलसिला लंबा हो चला है। प्रशासन का यह निर्णय इस मैदान के सूरत-ए-हाल को देखकर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, जो आधुनिक दौर के मुताबिक सुधार -बदलाव की राह देख रहा है।
अब देखना यह है कि सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश सरकार कब तक खून के आंसू रूलाती है। जबकि समय समय-समय पर संबंधित प्राधिकरण को इन सुधारों को लेकर सुझाव आदि दिए जाते रहे हैं दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि इस प्रकार की जी का जंजाल बनी गंभीर समस्या से अवगत करवाया जाता रहा है, मगर अभी तक इस दिशा में कथित व्यवस्था परिवर्तन के मुताबिक सरकारी कामकाज की साफ सुथरी कार्यशैली नजर नहीं आ पाई है। वर्तमान में ताम्रकूट पर्वत (त्रांबड़ी) के निकट बीबीएमबी परियोजना सुंदरनगर कॉलोनी स्थल में यह गाड़ियों एवं ड्रायविंग का सही गलत संबंधी सरकारी तौर पर देखा जाने वाला कार्य निर्धारित की जाने वाली तिथि को होता तो जरुर है, मगर इस मैदान की हालत बहुत ही दयनीय है जहां जगह-जगह गड्ढे एवं खाईयां पड़ी हैं वहीं कीचड़ का आलम साफ देखा जा सकता है। बता दें कि बरखा होने पर इस मैदान की हालत बहुत बुरी हो जाती है। बुद्धिजीवी लोगों ने उपायुक्त मंडी से पुरजोर मांग की है कि शीघ्र ही उक्त मैदान का सुधार करने के लिए स्तरीय ढंग का आधुनिकीकरण किया जाए।












