एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का हुआ उद्घाटन
एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का निर्माण किया, जिसे विद्यालय के छात्रों को समर्पित किया गया। इस प्रैक्टिस पिच का विधिवत उद्घाटन डॉ. श्याम सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त प्राचार्य) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान, विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार राणा ने जानकारी दी कि इस क्रिकेट प्रैक्टिस पिच के निर्माण पर कुल 1.70 लाख रुपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इंडोर गेम्स, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और कॉर्प बॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मोबाइल और नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की और कहा कि खेल से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क की भावना को भी मजबूत करता है। विद्यालय प्रबंधन ने स्थानीय लोगों, अभिभावकों और छात्रों को यह प्रैक्टिस पिच समर्पित करते हुए बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय युवा वर्ग एवं हमीरपुर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को भी मिलेगा। इस उद्घाटन समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम चंद ठाकुर, समाजसेवी प्रकाश चंद जमवाल, पीटीए प्रधान शालिनी विद्यालय के छात्र एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।












