बरौहकड़ी में मनाया सीएम का जन्मदिन: ब्रह्मदास
नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घरोट के गांव बरौहकड़ी और प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र धनोटू चौक में मीरा ठाकुर, पूर्व प्रधान काहन चंद ठाकुर, सिद्धू राम भारद्वाज, रोशन लाल अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मदास चौहान ने बतौर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों ने केक काटा तथा मरीजों को फ्रूट बांटे। इस मौके पर ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और इसलिए ग्रामीण क्षेत्र बरौहकड़ी में बच्चों द्वारा केक काट कर खुशी मनाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुकन्या सुख योजना के 2 साल की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और 10 गारंटियों में से 5 गारंटियां पूरी करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोशन लाल, श्रवण कुमार, श्यामलाल, वीरेंद्र कुमार, ईश्वर दास, राजेंद्र कुमार, खेमाराम, कपिल कुमार, ललित कुमार, रविंद्रा कुमारी, रोशन लाल, भोले शंकर, डोली देवी, अंजू देवी, यादविंद्र, खीमी देवी सहित मौजूद रहे।












