भूकंप आपदा से निपटने के लिए CISF इकाई BSLP ने किया संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास
सी आई एस एफ एवं बी बी एम बी द्वारा भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से एक एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण अभ्यास में सी आई एस एफ के उप कमांडेंट विशाल बंसल और बी बी एम बी के उप मुख्य अभियंता रमेश कुमार,बीबीएमबी के सिमर निदेशक सुरक्षा चंडीगढ़ बलवीर सिंह,एस डी आर एफ के डी एस पी चमन भाटिया,एन डी आर एफ,डीडीएम के अधिकारी तथा विभिन्न सम्मानित एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।












