सीआईएसएफ ने बीएसएल सुंदरनगर में मनाया 56वां स्थापना दिवस
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस इकाई बीएसएल सुंदरनगर में सोमवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम में बीबीएमबी प्रबंधन, स्थानीय पुलिस, आईबी और सीआईएसएफ के सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता केएस ठाकुर द्वारा सीआईएसएफ का फ्लैग फहरा कर सलामी दी गई। इस अवसर पर सीआईएसएफ के सदस्यों द्वारा ड्रिल, डेमो, सास्कृत कार्यक्रम भी पेश किए गए।सीआईएसएफ इकाई बीएसएलपी सुंदरनगर के उप कमांडेंट विशाल बंसल ने बताया कि सीआईएसएफ वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में अपनी सुरक्षा प्रदान कर रहा है। इसमें भारत के महत्वपूर्ण स्थान जैसे कि एयरपोर्ट, मेट्रो, ऑटोमेटिक अनर्जी, बंदरगाह, इसरो, वीवीआईपी सुरक्षा इत्यादि को सुरक्षा प्रदान कर रही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन 10 मार्च 1969 में हुआ है। बीबीएमबी की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को बीते एक अक्तूबर को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बल के सभी अधिकारी और जवान लगन तथा मेहनत के साथ परियोजना में सुरक्षा प्रदान कर रहे है। इसका स्थानीय लोगों और प्रबंधन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।












