छत्रपति शिवाजी महाराज अध्ययन मंडल ने बलिदान दिवस पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
छत्रपति शिवाजी महाराज अध्ययन मण्डल जोगिंद्रनगर द्वारा बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिष्ठाता हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय युद्धवीर सिंह पाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक ओ.पी. ठाकुर जी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संत अविचलदास जी महाराज (लड़रुहीं आश्रम) और वक्ता जोगिंद्र पांडे जी (पूर्व संयोजक, बजरंग दल हिमाचल प्रांत) ने वीर बलिदानियों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर बलिदानियों को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि युद्धवीर सिंह पाल जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज अध्ययन मण्डल को दो पवित्र ग्रंथ – श्री रामचरित मानस और श्रीमद् भागवत गीता भेंट की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।












