तोड़फोड़ और हाथापाई करने का मामला दर्ज
सुंदरनगर पुलिस थाना के तहत जदरौन की महिला ने खेड़ा गांव के व्यक्ति पर नशे की हालत में उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में शिवानी पत्नी पितांबर लाल ने बताया कि वह अपने घर में बच्चों के साथ हुई थी। उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। दो मार्च को खेड़ा गांव का विनोद कुमार शराब के नशे में उसे घर पहुुंचा और मुख्य दरवाजे को लात मार कर तोड़ दिया। घबरा कर उसने अपने ससुर को फोन कर सारी बात बताई। तभी आरोपित विनोद कुमार दूसरी मंजिल में पहुंच गया और उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। झगड़ा करने के बाद वह वहां से छलांग लगाकर भाग गया। विनोद कुमार से उसके बच्चों और पति को जान का खतरा है। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












