गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने अपने दोस्त पर उसके साथ पार्टी करने के लिए मना करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बाहोट के अंकित शर्मा ने बताया कि छह मार्च को वह अपने घर पर था। रात करीब साढ़े नौ बजे उसके दोस्त कार्तिक उर्फ बल्लू ने उसे फोन कर डेंटल कालेज के पास बुलाया। दोस्त के कहने पर वह चला गया और वहां मौजूद उसकी गाड़ी में बैठ गया। तभी अंकित उसे पार्टी करने के लिए कहने लगा। लेकिन उसने यह कह कर उसे मना कर दिया कि उसके पास पैसे नहीं है। इसी बात पर बल्लू नाराज होकर गुस्सा हो गया और उसके साथ गाली गलौज करने लग पड़ा। जब उसने उसे ऐसा करने मना किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।












