सुंदरनगर थाना में मारपीट का मामला दर्ज, होली के बाद घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला
सुंदरनगर थाना में मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार धर्म पाल पुत्र तिलक राज गांव सौल डा० वटवाड़ा तहसील सुन्दर नगर ने शिकायत पत्र दिया है कि वह होली मनाने के बाद अपने घर जा रहा था तो सलापड़ कलौनी बैंक के पास कमलेश पुत्र सौजू ने अपनी कार रोकी, जिसके साथ लक्की निवासी खुराहल बैठा था। मैं उनके साथ गाडी में बैठ गया। बाजार से आगे कमलेश ने गाडी रोक दी और लक्की ने मुझे गले से पकड़ कर बाहर खिचा और हाथ मुक्को से मारपीट शुरु कर दी।












