तीन युद्धों में हिस्सा ले चुके जांबाज सैनिक वीर सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन वीर सिंह का वीरवार को उनके पैतृक स्थान रखोह में निधन हो गया। वो पिछले कुछ एक दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
ईएसएम लीग, सरकाघाट तथा सैनिक कल्याण जिला हमीरपुर के निदेशक तथा ज़िला मण्डी के उपनिदेशक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा भगवान से उनके परिवार को इस कठिन समय में इस अपूरणीय क्षति को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की तथा परिवार के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। ज़िला निदेशालय हमीरपुर व मंडी की तरफ से ईएसएम लीग सरकाघाट, व भूतपूर्व सैनिकों ने कैप्टन वीर सिंह के निधन पर उन्हें रीत द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन भी रखा। कैप्टन वीर सिंह द्वारा देश के लिए उनके योगदान तथा राष्ट्रीय स्तर के इस बॉक्सिंग चैंपियन को सदा नमन और उनकी वीरता और देश के लिए उनके सेवाभाव को हमेशा याद रखा जायेगा। इस मौके पर सरकाघाट लीग के अध्यक्ष कैप्टन प्यार चन्द, वाइस चेयरमैन कैप्टेन हुक्म चन्द, सचिव कैप्टन बलदेव राज, कोषाध्यक्ष कैप्टन रघवीर सिंह, सूबेदार मेजर विजय कुमार, सूबेदार राजू राम, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह, कैप्टेन तारा चन्द, सूबेदार विद्या सागर, सूबेदार मेजर क्लर्क विजय कुमार, नायक टी एस डोगरा, हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार सुशील कुमार, कैप्टेन हरजीत सिंह राठौर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द भारद्वाज, कैप्टेन प्रेम सिंह सकलानी, कैप्टेन प्यारे लाल, कैप्टेन राम कृष्ण, कैप्टेन पिंकू, कैप्टेन कृष्ण, कैप्टेन रत्न चन्द, कैप्टेन सुशील कुमार, सूबेदार प्रवीण, हवलदार ज्ञान चन्द, सूबेदार नसीब सिंह, हवलदार ओम चन्द, हवलदार योगराज इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












