कांग्रेस सदर मंडी की बैठक में संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर मंथन
कांग्रेस पार्टी सदर मंडी की मासिक बैठक सोमवार को कोटली में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पटियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कांग्रेस पार्टी सदर की प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर इस बैठक में विशेष रूप से सम्मिलित हुई। इसके अलावा पार्टी के पूर्व महासचिव राम लाल शर्मा, चमन लाल, परमानंद, सेवा दाल से रविंदर पलसरा और इस क्षेत्र से विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि ब्लॉक महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अनुसूचित जाति मंच के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। बैठक में 20 बूथ अध्यक्षों का चुनाव किया गया और शीघ्र ही सदर में बाकी पोलिंग बूथ अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। इसके अलावा 12 लोग जोकि 20-20 बूथ की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर विस्तार रूप से चर्चा की गई।












