14 दिनों बाद मिला लापता अक्षय साहनी का शव
पंचकुला निवासी अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी जो पिछली 26 फरवरी से जिला सिरमौर के चूडृधार जंगलों में खो गया था उस की लाश बर्फ में दबी नौहराधार की वोलंटियर रेस्क्यू टीम को अंतिम पडा्व के समय चोटी पर चढ़ने के दौरान खाई में दबे हुए पाया। जिस की सूचना टीम ने स्थानीय प्रशासन को दी। इस से पूर्व शिमला से आई एसडीआरएफ टीम ने लापता अक्षय को खोजने की पूरी कोशिश की मगर सफल नहीं हो सकी। इस के बाद मनाली की माउंट एवरेस्ट एक्सपर्ट टीम ने अक्षय को खोजने का प्रयास किया मगर वो भी ढूंढने में असफल रही एसडीएम संगडाह सुनील कायर ने बताया कि शव के मिलने के बाद अक्षय के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और डीएनए के बाद पक्का किया जाएगा कि शव अक्षय साहनी का ही है या किसी अन्य का है क्योंकि शव क्षत-विक्षत है ओर पहचान पाना मुश्किल है कि शव अक्षय का ही है या किसी अन्य का है।












