बल्ह विधायक के ऊपर पूर्व मंत्री की अनाप-शनाप बयानबाजी पर भड़का भाजपा नेरचौक मंडल
छेश्चू मेला सम्मापन समारोह में पूर्व मंत्री द्वारा बल्ह विधायक के ऊपर की गई बयानबाज़ी पर भाजपा बल्ह मंडल की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है भारतीय जनता पार्टी नेरचौक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री पवन कुमार और मनीष सैनी, उपाध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर, चेत सिंह ठाकुर, केदारनाथ शर्मा, डॉ वंदना जग्गी, ने अपने सयुंक्त बयान में कहा की पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गाँधी की बढ़ती लोकप्रियता व जनता का उनके ऊपर विश्वास देख कर अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और जब भी कभी उन्हें कहीं मंच पर बोलने का मौका मिलता है तो वह उनके खिलाफ तथ्यहीन बयानबाज़ी कर डालते हैं विधायक इंद्र सिंह गाँधी के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करके प्रकाश चौधरी ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है विधायक इंद्र सिंह गाँधी जी एक ईमानदार, साफ सुथरी छवि व जमीन से जुड़े नेता है पिछले सात सालों में उन्होंने जनता के बीच रहकर उनके हर दुःख दर्द में शामिल होकर उनके विश्वास को हासिल किया है विधायक इंद्र सिंह गाँधी एक जुझारू व कर्मठ नेता हैं व उन्होंने बल्ह में पिछली भाजपा सरकार में ही साढ़े सात अरब रुपये के लगभग कार्य धरातल में उतारे है अगर उन कार्यों की बात करे तो उसमें सबसे बड़ी सौगात बल्ह वासियों के लिये मिनीसचिवालय नेरचौक का निर्माण, लोकनिर्माण विभाग का कार्यालय नेरचौक,पॉलिक्लिनिक वेटनरी हॉस्पिटल नेरचौक, बागवानी विभाग का कार्यालय व आवास भंगरोटू, कैंसर हॉस्पिटल नेरचौक, ट्रॉमासेंटर मेकशिफ्ट हॉस्पिटल नेरचौक, मिल्क चिलिंग/ प्रोसेसिंग प्लांट चक्कर, गागल में आईटीआई भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाना, नगर परिषद नेरचौक में 86 करोड़ रुपए का सीवरेज के लिये अवार्ड करवाना, बल्ह विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई सालों से लोगों की मांग 12 नई पंचायतों का गठन करनाजरलू सब्जी मंडी को बजट सहित स्वीकृति करवाना, रिवालसर बस स्टैंड, रिवालसर में बिजली बोर्ड का रेस्टहाउस व कार्यलय, सिविल अस्पताल रिवालसर, डिग्री कॉलेज रिवालसर के भवन का निर्माण,जमा दो भंगरोटू व मैरामसित स्कूलों में साइंस क्लासिक देना, सर्किधार स्कूल को हाईस्कूल का दर्जा दिलवाना, पीएचसी लेदा का निर्माण, मुख्यमंत्री लोकभवन जो कांग्रेस सरकार में शराबियों का अड्डा बना हुआ था का कार्य, लुहाखर, पलाही, बेरी, सर्किधार,व बैहना में आयुवैदिक डिस्पेंसरी देना, लुनापनी में कॉपरेटिव बैक का ट्रेनिंग सेंटर तथा के किसान भवन का निर्माण, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के घर के पीछे 30 हजार लीटर का वॉटर स्टोरेज टैंक, 60 लाख रुपये की राशि से बिजली ट्रांसफार्मर लगवाया, गांधीजी ने 10 पुलों का शिलान्यास व निर्धारित समय पर काम पूरा करवाकर उनका उद्घाटन किया, लोहारा,राजगढ़ व सिध्यानी में पी एच सी दी, चार मॉडल/ उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़,गलमा,रिवालसर, व सिध्यानी को लाखों रुपये का बजट दिया, अटल यूनिवर्सिटी नेरचौक में लाना, कलखर रत्ती नेरचौक सड़क का विस्तारीकरण जिसका 26 करोड़ की लागत से आजकल काम चला हुआ है, मुरारी माता सड़क कार्य जिसका भी आजकल जोरों पर काम चला हुआ है, आदि प्रमुख कार्य जो हमने आप को गिनाये अब आप खुद ही समीक्षा कर सकते हो जो आदमी पिछले 25 सालों से राजनीति में है व दो बार केबिनेट मंत्री व एक बार विधायक रह चुका है उंसने अपने कार्यकाल में क्या किया जिस पर जनता इन पर विश्वास करती हम प्रकाश चौधरी को बता देना चाहते हैं कि अब समय निकल चुका जनता सब जानती है लोगों के सामने घड़याली आँसू बहाने से कुछ नहीं होने वाला हम प्रकाश चौधरी को बताना चाहते हैं की चौधरी साहब आप आज भी कांग्रेस की उसी घिसी पिटी राजनीति पर विश्वास करते हैं जिसमें पहले की तरह मंच से चिकनी चुपडी बाते व लच्छेदार भाषण देकर आप लोग लोगों को मूर्ख बनाते थे आज के दौर में जनता पढ़ी लिखी व समझदार हो चुकी अब उन्हें आपका भाषण नहीं आप का काम चाहिए वो भी समय पर जो हमारे विधायक इंद्र सिंह गांधी जी कर रहे हैं जिससे उन्होंने जनता के बीच अपना विश्वास बनाया है।












