बाल गृह भरनाल में मनाया जन्मदिन
उपमंडल सरकाघाट में स्थित दीनबंधु सेवा मंडल द्वारा संचालित बाल गृह भरनाल में जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी मंडी, डॉ मदन कुमार ने अपनी धर्मपत्नी आशा रानी का 52वा जन्मदिवस अपनी बेटी अर्शिया व अन्य परिवार के सदस्यों सहित बहुत ही हर्षौल्लाश से मनाया। बाल गृह के बच्चों व कर्मचारियों ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया और इस जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बाल गृह के बच्चों ने अपने सांस्कृतिककार्यक्रम के माध्यम से इस अवसर को बहुत ही मनोरंजक मनाया। डॉ मदन कुमार जी ने अपने संबोधन में बच्चों को अपने बाल्यकाल ओर विद्यार्थी जीवन की जानकारी दी बच्चों को हमेशा अग्रसर रहना चाहिए, और सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी आदि व्यसनों से भी दूरी बनाए रखे ताकि बच्चों के ये सर्वांगीण विकास में बाधा न बने, उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना व अपने परिवार के सभी सदस्यों का जन्मदिवस बालगृह में ही मनाते आते रहे है। बाल गृह में इस तरह का आयोजन करने से बच्चों के साथ सीधा संपर्क करने का सुनहरा अवसर प्रदान हो जाता है। बच्चों हर समय सुख -दुख में इंसान को हमेशा एक समान रहना चाहिए। सकारात्मक सोच ही उनके जीवन का लक्ष्य है उन्होंने कहा। बच्चों से आग्रह किया कि इस संस्थान को याद रखो जहां बचपन बीता है। बच्चों को आस्वस्त किया की यह उनकी बड़ी खुशकिस्मती की उन्हें चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा मिला है। इस अवसर पर एनआर ठाकुर, जिला बाल संरक्षक अधिकारी, मंडी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी बड़ी उत्सुकता से डॉ मदन कुमार बच्चों का मार्गदर्शन किया। डॉ मदन कुमार और उनकी धर्मपत्नी आशा रानी ने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों को उपहार भेंट किए और शुभकामनाएं दी। अंत में बाल गृह के प्रभारी प्रेम सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महानुभावों का अपनी व्यस्तता से समय निकालना, अपना व अपने परिवार के सदस्यों का जन्मदिवस जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना उनकी आन्तरिक सामाजिक भावनाओं का प्रतीक है। अंत में सभी कर्मचारियों बच्चों ने अपने संस्थान में डॉ मदन कुमार ओर उनकी धर्मपत्नी आशा रानी का धन्यवाद किया और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।