शेष जीवन गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे बंबर ठाकुर: सन्नी ईपन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सह संयोजक सन्नी ईपन ने आईजीएमसी शिमला में बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि बंबर ठाकुर के ऊपर कुछ हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर घायल कर दिया था। इस मौके पर सन्नी ईपन ने कहा कि बंबर ठाकुर नेकदिल इंसान हैं और उन्होंने स्वस्थ होकर अपनी पेंशन गरीबों के लिए खर्च करने का ऐलान किया है। बंबर ठाकुर ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें बचाकर नया जीवन दिया है, ऐसे में वह अब गरीबों की सेवा करेंगे। इस मौके पर सन्नी ईपन के साथ अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हि.प्र. के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही भी थे।












