कायर नहीं फायर है बंबर ठाकुर : एनके पंडित
मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एनके पंडित ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर कायर नहीं फायर नेता है। बंबर ठाकुर के उपर हुए हमले की एनके पंडित ने कड़े शब्दों में निंदा की है। एनके पंडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंबर ठाकुर ने जो चिट्टे के खिलाफ मुहिम शुरू की थी, उनपर चिट्टा माफियों द्वारा कुछ नेताओं के कहने पर हमला करवाया है। बिलासपुर के लोग बंबर ठाकुर द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को भूले नहीं हैं। एनके पंडित ने मुख्यमंत्री से मांग की कि नशे के खिलाफ मुहिम शुरू कर शराब पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। एनके पंडित ने हिमाचल सरकार और भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि फेसबुक और इंस्ट्राग्राम को भी इंडिया में पूरी तरह से वैन कर देना चाहिए। एनके पंडित ने कहा कि फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने से हमारी युवा पीड़ी बर्बाद हो रही है। एनके पंडित ने फेसबुक, इंस्टाग्राम के दुष्परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में पढ़ने का प्रतिशत 60 प्रतिशत गिरा है, जो पूरे समाज और देश के लिए खतरे की घंटी है।












