ग्रामीण बैंक महादेव स्थित धनोटू में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर अयोध्या के दल ने फैलाई जागरूकता
ग्रामीण बैंक महादेव स्थित धनोटू में बैंक मैनेजर अंकुश भाटिया की मौजूदगी में शुक्रवार को एक कला जत्था जो अयोध्या से आया बताया जाता है ने खाताधारकों आदि को अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। नाटक के माध्यम से चार सदस्यीय दल ने जहां सुरक्षित भविष्य के लिए बीमा पॉलिसी लेने की बात की साथ ही आनलाइन ठगी से बचने को लेकर कहा कि किसी से अपना आधार, ओपीटी आदि शेयर न करें।












