हेरोइन के दुष्प्रभाव पर सुंदरनगर के वार्ड नंबर-1 बाड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित
पुलिस थाना सुंदरनगर ने हेरोइन नशे पर लगाम लगाने को लेकर विशेष अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस थाना सुंदरनगर के थाना प्रभारी नानक चंद ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-1 बाड़ी में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्थानीय वार्ड के लगभग 50 लोगों ने शिरकत की। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर नानक चंद ने कहा कि इस जागरूकता शिविर में हेरोइन नशे को लेकर लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी गई। इस शिविर का आयोजन सिहारल पार्क में किया जहां लोगों ने काफी अधिक संख्या में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही हेरोइन के नशे पर करारा वार किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।












