ग्राम पंचायत नरोला में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम पर जागरूकता शिविर आयोजित
तहसील कल्याण अधिकारी बलद्वाड़ा के सौजन्य से आज सोमवार को ग्राम पंचायत नरोला के पंचायत घर में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रचार-प्रसार हेतु तहसील स्तरीय जागरूक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी पूनम शर्मा द्वारा इस एक्ट के अतिरिक्त विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा जरूरतमंद लोगों को इस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। इसके उपरांत जागरुकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान ब्यासा देवी ने अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की जानकारी पंचायत के लोगों को प्रदान की। पुलिस थाना प्रभारी हटली, बलद्वाड़ा बृज लाल द्वारा भी इस अधिनियम की विस्तृत जानकारी शिविर में दी गई। शिविर में ग्राम पंचायत नरोला के अन्य पदाधिकारियों सहित स्थानीय लोग शामिल हुए।












