वॉइस ऑफ सरकाघाट सरकाघाट के लिए ऑडिशन 25 मार्च को, नलवाड़ और देवता मेला मैं पहली बार होगा आयोजन
नलवाड़ व देवता मेला बरच्छवाड़ में आयोजित होने वाली वाईस ऑफ सरकाघाट प्रतियोगिता के लिए कलाकारों के ऑडिशन 25 मार्च को रविंद्रनाथ टैगौर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 24 मार्च तक प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ टैगौर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने का लिए भी आवेदन कर सकते हैं।












