चंपा पर बेतुकी बयानबाजी से बाज आएं आश्रय शर्मा : एनके पंडित
मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता और कांग्रेसी नेता एनके पंडित ने आश्रय शर्मा को नसीहत दी है कि वो मंडी कांग्रेस की नेत्री चंपा ठाकुर पर ओछी बयानबाजी न करके अपने गिरेबान में झांक कर देख ले। एनके पंडित ने कहा कि इनका इतना बड़ा कद नहीं है कि वो चंपा ठाकुर के बारे में कुछ बोल सकें। चंपा ठाकुर कांग्रेस पार्टी की जमीन से जुड़ी हुई नेत्री है और वो दिन रात जनता के बीच में रहकर लोगों की समस्यायों को सुनती है। एनके पंडित ने कहा कि वह समय गया जब कभी कांग्रेस और कभी बीजेपी में आना जाना लगा रहता था, लेकिन अब जनता इसका करारा जवाब देनी वाली है। एनके पंडित ने कहा कि आने वाले समय में चंपा ठाकुर ही विधायक होंगी और कैबिनेट मंत्री भी बनेगी। एनके पंडित ने कहा कि आश्रय शर्मा द्वारा जो टिप्पणी चंपा ठाकुर पर की है कि वह सिर्फ ट्रांसफर करवाने के लिए शिमला जाती हैं, ऐसी अनाप शनाप बयानबाजी न करें और महिला का सम्मान करें।












