महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 11 मार्च को
महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 11 मार्च मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ० कल्याण चंद मंढोत्रा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। उन्होंने सभी छात्रों, अभिभावकों, पीटीए सदस्यों और पूर्व छात्रों को सूचित करते हुए कहा कि यह समारोह ना केवल उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने का अवसर होगा, बल्कि यह सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के प्रति प्रेरित भी करेगा। महाविद्यालय परिवार आप सभी से अनुरोध करता है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और होनहार विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं।












