बीमा सखी योजना के तहत अभिकर्ता भर्ती 23 को सरकाघाट में, 18 से 70 साल की महिलाएं ले सकती हैं भाग
भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना के लिए विशेष भर्ती अभियान6 का आयोजन एलआईसी की सरकाघाट शाखा में 23 मार्च को सुबह 10 से 1 बजे तक विकास अधिकारी पुष्पेंद्र ठाकुर और खूब राम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में चार बीमा सखियों की भर्ती अभियान के तहत की जाएगी। इन चार बीमा सखियों को प्रायोजित करने वाले पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं को पहले साल 7000 दूसरे साल 6000 रुपए तीसरे साल 5000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। बीमा सखी योजना में महिला मंडल और सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 18 से 70 वर्ष तक की महिला एलआईसी बीमा सखी अभिकर्ता बनने के लिए आवेदन कर सकती है, जो अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखती हो। इनका मुख्य कार्य योग्य व्यक्तियों को बीमा एक वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। निगम बढ़िया कार्य करने वाले बीमा सखी अभिकर्ताओं को विभिन्न क्लब सदस्यता से सम्मानित करके ब्याज मुक्त कर या दुपहिया वाहन ऋण कार्यालय भत्ता आवास ऋण कंप्यूटर में अन्य कई प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है। पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस कार्य में बीमा सखी अभिकर्ता 8 से 10 हजार तथा 1 लाख प्रति माह तक कमा सकती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्रों की तीन फोटो स्टेट कॉपियां दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 710 रुपए नगद पंजीकरण फीस व एक्जाम फीस तथा आधार कार्ड व पैन कार्ड की फोटो प्रतियों के साथ एलआईसी की सरकाघाट शाखा में 23 मार्च को आयोजित विशेष भर्ती अभियान में पंजीकरण करवा सकती है।












