पाठशाला गलमा द्वारा चलाया जा रहा है प्रवेश अभियान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा का शिक्षक वर्ग इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा ने छात्रों के प्रवेश हेतु एक नई पहल शुरु की है। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों को पाँच टीमों में बाँट कर नजदीकी क्षेत्रों में बच्चों को नए सत्र (2025-26) में प्रवेश हेतू प्रेरित करने के लिए भेजा जा रहा है। सभी अध्यापक गलमा पाठशाला के आस पास के क्षेत्रों में बच्चों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पाठशाला गलमा में गतिविधि आधारित शिक्षा पर बल दिया जाता है। इसके अनस्थ अंतर्गत भारत और विश्व का मानचित्र, आर्वत सारणी और यातायात के नियमों का वर्किंग मॉडल का निर्माण किया गया है। विभिन्न विषयों को आसानी से समझने हेतू विद्यालय परिसर में सभी विषयों के लर्निंग पार्क बनाए गए हैं। बच्चों को भविष्य निर्धारण हेतू गाइडेंस और काउंसलिंग का बोर्ड लगाया गया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतू पाठशाला में एन एस एस, स्काउट एंड गाइड इको क्लब मेडिटेशन कैंप मोटिवेशनल कैंप एजुकेशनल टूर का आयोजन किया जाता है। गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने हेतू विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस कयान अटल रोबोटिक लैब लंच अनिवार्य किया गया है। सभी अध्यापक अभिभावकों को अपने बच्चों का बलमा स्कूल में दाखिला करवाने के लिए प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा ने सभी स्थानीय अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण हेतू पाठशाला गलमा में दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाए तथा अपने बच्चों को गलमा स्कूल में दाखिल करवाएं।












