नशे के खिलाफ एबीवीपी का हल्लाबोल: एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सुंदरनगर द्वारा प्रदेश में युवाओं में बढ़ती नशे की लत और इसके बढ़ते व्यापार के खिलाफ जोरदार विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही ठोस से ठोस कदम उठाए जाए । ज्ञापन में परिषद ने इस बात पर जोर दिया कि हिमाचल प्रदेश, जिसे देवभूमि कहा जाता है, आज नशे के कारोबारियों के चंगुल में फंसता जा रहा है। आए दिन युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। प्रदेश सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण नशे के सौदागर बेखौफ होकर अपने नेटवर्क फैला रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई केवल कागजी बनकर रह गई है, जबकि धरातल पर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। परिषद ने अपनी मांगों में निम्नलिखित बिंदुओं को रखा और तत्काल प्रभाव से इन पर अमल करने की चेतावनी दी।












