चंदेश रोड पर घुंडू नाला के पास 31 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाने से दी जान
उपमंडल सरकाघाट की गाहर पंचायत में हमीरपुर निवासी 31 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ को खा कर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर से चंदैस रोड पर घण्डू नाला के पास सड़क किनारे एक युवक को आते जाते लोगों ने सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने युवक को मृत अवस्था में देखा और जब उसके शव को उल्टा कर देखा तो वहां पर सलफास की ट्यूब और गंदगी बदबू आ रही थी। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास आधार कार्ड था जिस पर उसका नाम और घर का पता था। युवक की पहचान अरुण कुमार पुत्र विपिन कुमार गांव व डाकघर जाहू, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर हुई है।मृतक पंचायत सचिव की नौकरी कर रहा था और जब वह घर वापिस नहीं आया तो उसके घर वालों ने उसे उसके मोबाइल पर तलाश किया और न मिलने जाहू पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसके फोन को जब सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन से पता चला और सरकाघाट पुलिस से संपर्क कर दिया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने युवक को मृत अवस्था में देखा और उसके स्वजनों को सूचना दी। उनके आने पर उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस ने शव की कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उसका पोस्टमार्टम कराया और मृतक के स्वजनों की सौंप दिया। डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।












