ह्युण गांव में 96.93 ग्राम चरस बरामद, 51 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
जोगिंद्रनगर उपमंडल की द्रुब्बल पंचायत के ह्युण गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर 96.93 ग्राम चरस बरामद की। इस मामले में 51 वर्षीय दान सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बस्सी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।












