रोनहाट में चाय की दुकान से पकड़ी 62 ग्राम चरस, पुलिस ने धरा आरोपी
शिलाई ब्लॉक में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रोजहाट में एक चाय की दुकान में दबिश देकर वहां से 62 ग्राम चरस बरामद की है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान में नशीले पदार्थों का धंधा करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दबोचा इस मामले में आरोपी ध्यान सिंह पुत्र तुलसी राम निवासी कफोटा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।












