अभिलाषी ग्रुप मंडी के 26 छात्रों ने मैक्लिओड्स फार्मा में रचा इतिहास
अभिलाषी एजुकेशनल ग्रुप मंडी के लिए यह गर्व का क्षण है कि 26 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी मैक्लिओड्स फार्मास्यूटिकल्स में हुआ है। इस नियुक्ति प्रक्रिया में अभिलाषी विश्वविद्यालय, अभिलाषी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभिलाषी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज और टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल का प्रदर्शन किया। लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार सहित विभिन्न चयन चरणों के बाद इन छात्रों को चयनित किया गया। इस उपलब्धि पर अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैक्लिओड्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में हमारे छात्रों का चयन हमारे लिए गर्व की बात है। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और हमारे संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।" वहीं अभिलाषी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एल के अभिलाषी ने खुशी जताते हुए बताया कि चयनित छात्र अब मैक्लिओड्स के साथ अपने पेशेवर करियर की यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। संस्थान उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में अधिक जानकारी देते हुए अभिलाषी ग्रुप के डायरेक्टर ट्रेनिंग व प्लेसमेंट डॉ शैम्पी दुग्गल ने बताया कि अभिलाषी विश्वविद्यालय के बी फार्मा कोर्स से रवि ठाकुर, दीक्षित सरोच, निवास छेत्री, साहिल छेत्री, अंशुल धीमान व डी फार्मा एलोपैथी से निशांत ठाकुर, आदित्य शर्मा, अभिलाषी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बी फार्मा से अभिषेक शर्मा, अंकित ठाकुर, आयुष, अमन नायक, जितेन्द्र, मोहित गुप्ता, मनीष, रुचि, रोहित धीमान, राहुल शर्मा, सक्षम, अभिलाषी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज के एमएससी केमिस्ट्री विषय से राकेश कुमार, अजय कुमार, टी आर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल से पीयूष, विजय कुमार, साहिल वर्मा व आईटीआई इलेक्ट्रीशियन विषय से यादविन्द्र शर्मा, तुलसी, अंकुश जॉब के लिए चयनित हुए हैं। सभी चयनित छात्र क्वालिटी कंट्रोल, क्वालिटी एश्योरेंस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट व प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वहीं चयनित छात्रों को सालाना 2 से 3 लाख तक के पैकेज ऑफर किए गए हैं।
आप को ज्ञात रहे की अभिलाषी ग्रुप के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले 100 से अधिक छात्रों को अभी हाल ही में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी प्राप्त हुई है।
इस उपलक्ष्य पर अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.के. अभिलाषी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एल.के. अभिलाषी, अभिलाषी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर एच.के. चौधरी, रजिस्ट्रार डॉ. कपिल कपूर, जीनीयस एजुकेशन सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ नर्वदा अभिलाषी, अभिलाषी एजुकेशन सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ प्रोमिला अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, अभिलाषी कॉलेज और फार्मेसी के प्रिंसिपल प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, वाइस प्रिंसिपल डॉ अभिषेक सोनी, अभिलाषी इंजीनियरिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल ई. एम एल मोदगिल, ई. पंकज ने सभी चयनित छात्रों व उनके अभिभावकों, विभाग के प्रोफेसरों व प्लेसमेंट सेल को बधाई दी है।












