महिला के कब्जे से 2 हजार एमएल लीटर अवैध शराब बरामद
सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी के दल ने गशत के दौरान एक महिला के स्वामित्व में 2 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार डैहर पुलिस चौकी का दल जदरौन में गश्त पर था, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में एक महिला अवैध शराब बेचने का कार्य करती है। इस पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापामारी कर वहां से 2 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।












