पंचायती राज चुनाव में स्वच्छ छवि वालों को देंगे बढ़ावा: चमन राही
हिमाचल प्रदेश श्री गुरू रविदास महासभा द्वारा समाज को जागरूक करने व सामाजिक बुराइयों को खत्म करने तथा सामाजिक उत्थान व भाईचारे के लिए एक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हि.प्र. के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही भी उपस्थित रहे। इस मौके पर चमन राही ने कहा कि चिंतन बैठक में दो महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई कि गैर राजनीतिक संस्थाएं पंचायती राज सिस्टम में जिला परिषद, ब्लॉक समितियों और पंचायतों में स्वच्छ छवि, ईमानदारी और भ्रष्टाचार विरोधी लोगों को आगे लाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संत सतगुरू रविदास जी महाराज की वाणी को जन जन तक पहुंचाने के लिए महासभा प्रयास कर रही है। संत रविदास ने कहा था कि ऐसा चाहौं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट बड़ों सभ सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न।। वर्तमान में उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और खुशहाली लाई जा सकती है। इसके साथ ही चिंतन बैठक में नासूर बनती नशे और चिट्टे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष ताराचंद भाटिया, जिलाध्यक्ष मीना देवी, सेवानिवृत्त विकास खंड अधिकारी शंकरदास, कारगिल युद्ध विजेता कै. रमेश, मुख्य सलाहकार संजय कुमार सुरेहली, महासचिव भक्तराम, सीमा देवी, कोषाध्यक्ष सरला भारद्वाज, लज्जा देवी, माया सुरेहली, किशनचंद बंसल, पूर्ण प्रकाश भारद्वाज, दौलत राम, पंचायत प्रधान जयराम और गोविंद, मुख्य संरक्षक वीरेंद्र भारती, उपाध्यक्ष मास्टर भूप सिंह, महासचिव वेलीराम, धर्मी देवी, जितेंद्र भाटिया, सलाहकार जयराम, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेलीराम, अर्धबल सैनिक अधिकारी शेर सिंह, सोहनलाल, सेवानिवृत्त वीपीओ मास्टर चंदूराम, वृजलाल, पूर्व सैनिक चेतराम राही, युवा दलित नेता राजू, रामलाल शास्त्री आदि दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों के प्रमुख और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।












