सब्जी की फसल में करें वैकल्पिक उर्वरक का प्रयोग
इफको मंडी हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के सहयोग से विशेष बिक्री अभियान का आयोजन कृषि विषयवाद विशेषज्ञ ब्लॉक सुंदरनगर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम सुंदरनगर अमर सिंह नेगी रहे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद, डॉक्टर शकुंतला राही, एसएमएस सुंदरनगर डॉ. शमशेर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोहित ग्लोटिया प्रभारी इफको ने किसानों को बताया कि सब्जी की फसल में दानेदार यूरिया का प्रयोग न करें।उसके बदले कैल्शियम नाइट्रेट तथा अन्य वैकल्पिक उर्वरक का अधिक प्रयोग करें। डॉक्टर पंकज सूद के द्वारा किसानों को बताया गया कि अपने सभी तरह के फसल में बेहतर उत्पादन एवं उच्च गुणवत्ता के लिए नैनो उर्वरक नैनो यूरिया प्लस तथा नैनो डीएपी एवं सागरिका का प्रयोग करें।












