प्राकृतिक आपदाओं से निपटने पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यशाला संपन्न
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 1 मई से 4 मई तक टास्क फोर्स स्वयंसेवक (वॉलंटियर) कार्यशाला का आयोजन एसडीएम कार्यालय परिसर में एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एसडीएम ने पंचायतों से उपस्थित सभी वॉलिंटियर को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए इस प्रशिक्षण व जागरूक विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वालंटियर ट्रेनिंग करवाने का उद्देश्य आपदा के दौरानप्रभावित लोगों को रेस्क्यू व घायलों का प्राथमिक उपचार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के तहत जागरूक करना है। अग्निशमन अधिकारी दिवान चन्द ने वालंटियर को अग्निशमन सेवा के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की व उनके कार्यों के प्रति जागरूक किया। आग लगने के करणों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके अनेकों कारण हो सकते हैं जैसे घरों में शॉर्ट सर्किट, खाना पकाने के दौरान, हिटिंग उपकरण से आग लगना, धूम्रपान सामग्री से, गैस सिलेंडर की गैस लीक होने से व जंगलों में आग लगना। आग की घटना से संबंधित जानकारी व आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के नंबर 101 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा वालंटियर को राहत कार्यों के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। रसोई गैस सिलेंडर से लीक गैस को बंद करवाना तथा आग बुझाने वाले यंत्रों को प्रयोग करने के विधि भी बताई गई। कार्यक्रम में कानूनगो कृष्ण ठाकुर, कानूनगो नगेन्द्रा देवी, अग्निशमन विभाग से फायरमैन रणजीत सिंह, फायरमैन प्रवीण कुमार, फायरमैन रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे।












