चीफ इंजीनियर के कार्यालय में आवारा कुत्तों का आतंक
वर्तमान में बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) और पूर्व का नाम बीएसएल परियोजना के सुंदरनगर स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय की बील्डिंग के आरम्भिक तल में आवारा कुत्ते घूमते देखे जा सकते हैं, जिनसे आतंकित हुए बिना नहीं रहा जा सकता और काम से आने जाने वाले लोगों की यहां किसी को कोई परवाह नहीं है। ऐसी स्थिति में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। हैरानी की बात है कि बीबीएमबी के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय के यहां आवारा कुत्तों की हरकतों का सिलसिला लंबा हो चला है। देखरेख में कमजोरी खूब, मगर अभी तक इस दिशा में किसी किस्म का पक्का नियंत्रण नहीं हो पाया है, जिससे दिक्कतें बढ़ना स्वाभाविक सी बात है।












