कैंप में स्कूली बच्चों को कविता लेखन का तरीका बताया
कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे थ्रीडी ग्रुप सुंदरनगर द्वारा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय महादेव में दस दिवसीय स्प्रिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान बुधवार को प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखक कृष्ण चंद्र महादेविया ने बच्चों को कविता और कहानी लेखन की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपनी बाल कथाएं और बाल कविताएं सुनाई और उन्हें बताया कि कविता व कहानी कैसे लिखी जाती है। उन्होंने बच्चों से घर पर जाकर थोड़ी देर समाचार पत्र पढ़ने को भी प्रेरित किया।












