राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान मेला में सुकेत डॉग-शो का आयोजन
सुंदरनगर के राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला के चौथे दिन उप मंडलीय पशु चिकित्सालय के प्रांगण में पशुपालन विभाग के द्वारा सुकेत डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान व देवता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुकेत डॉग शो में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 कुत्ते लाए गए थे, जिनकी 6 वर्गों में प्रतियोगिता भी करवाई गई। 6 वर्गों में फैंसी ड्रेस डॉग, लार्ज ब्रीड, मीडियम ब्रीड, स्मॉल ब्रीड, ट्रेंड डॉग, जर्मन शेफर्ड शामिल थे। विभिन्न वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेता कुत्तों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। सुकेत डॉग शो प्रतियोगिता में जज के रूप में सहायक निदेशक पोल्ट्री फार्म सुंदरनगर डॉ. मंदीप, सीनियर वेटनरी ऑफिसर जोगिंद्रनगर डॉ. अरविंद शर्मा, सीनियर वेटनरी ऑफिसर पॉलीक्लीनिक भंगरोटू डॉ. नरेश ने बहुत बारीकियों के साथ कुत्तों का चेकअप करने के उपरांत 6 वर्गों में विजेता कुत्तों का चयन किया। शो के दौरान ट्रेंड कुत्तों ने विभिन्न करतबों की झलकियां भी दिखाई। प्रतियोगिता में चंद्रेश शर्मा के लुसी बेस्ट ओफ शो डॉग रहे। जर्मन शेफर्ड वर्ग में चंद्रेश के रोमियो ने प्रथम, पुनीत के लिवा ने द्वितीय जबकि प्रिंस के रॉक्सी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मीडियम ब्रीड में आस्था के स्टेफी ने प्रथम, कुनाल के कॉपर ने द्वितीय, करण के ब्रुजो ने तृतीय, लार्ज ब्रिड में करण के बादशाह ने प्रथम, मांडवी की जूली ने द्वितीय, प्रिंसी की सिंबा ने तृतीय, स्मॉल ब्रीड में जेसी पुरी के टिपू ने प्रथम, भावना के निक्की ने द्वितीय, अनिरुद्ध के मार्शल ने तृतीय, फैंसी डॉग में आस्था के स्टेफी ने प्रथम,चंद्रेश के लुसी ने दूसरा, सारा के कोको ने तृतीय और ट्रेंड वर्ग में चंद्रेश के लूसी ने प्रथम, जान चंद के मैक्स ने द्वितीय व मांडवी के जुली ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुंदरनगर राजबीर सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम भूपल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा, शालिनी, विभिन्न पशु चिकित्सा शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












