राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान मेला-2025 का समापन
राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान मेला शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर सुंदरनगर के लोक निर्माण विश्राम गृह से दोपहर बाद निकली भव्य शोभायात्रा की अगवाई हिमाचल प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी राजेश धर्माणी ने की। इस मौके पर राजेश धर्माणी के साथ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर,नाचन से पूर्व प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम अमर नेगी तथा नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पार्षद भी विशेष रूप से मौजूद रहें। समापन अवसर पर नगौण स्टेडियम में सजे दंगल का मुख्यातिथि, अतिथियों व गणमान्य लोगों सहित दूर-दराज से आए लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता पहलवानों को गुर्ज व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। समापन समारोह में डीएसपी भारत भूषण, तहसीलदार अंकित शर्मा, बीडीओ विवेक चौहान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार, समाजसेवी एजी शेख, पार्षद नरेश वर्मा, कल्पना वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर को एक वर्ष पूर्व किसान मेले का दर्जा दिया गया है। इस बार प्रशासन द्वारा मेले को ड्रग-फ्री समाज बनाने को लेकर सुंदरनगर मेले की थीम से नशे के खिलाफ एक सराहनीय कदम उठाया है। जहां मेले में प्रदर्शित विभिन्न प्रदर्शनियों से लोगों को जानकारी मिलती है। वहीं किसान मेले में अपने उत्पाद भी लोगों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से ड्रग-फ्री की थीम से एक बड़े स्तर पर समाज में जागरूकता पैदा की जा सकती है। नशे के खिलाफ सभी लोगों को एकजुटता दिखाते हुए नौजवान पीढ़ी को जागरूक किया जा सकता है। नशे से दूर रह कर ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहने से बेहतर समाज बनाया जा सकता है।
पंजाब से हिमाचल आकर शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई- धर्माणी
राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पंजाब से आने वाले लोगों का आदर करते हैं। सिखों के गुरुओं ने भी अपने जीवन काल में हिमाचल पैदल आकर विभिन्न स्थानों के दर्शन किए हैं। तत्तापानी से लेकर माता नैना देवी मंदिर में बहुत श्रधालु पंजाब से आते हैं। लेकिन देश और समाज विरोधी तत्वों तथा पंजाब के लोगों में फर्क है। प्रदेश पंजाब से पर्यटक और श्रधालु बनकर आने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हैं, लेकिन हिमाचल में आकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करना स्वाभाविक है। वहीं इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने पर प्रदेश सरकार द्वारा भी कानूनी प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी। राजेश धर्माणी ने कहा कि पंजाब सरकार भी हिमाचल से पंजाब जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।












