राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला: भव्य जलेब के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, आज होगा समापन
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर के छठे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ नागौण मैदान में एसपी मंडी साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को किया गया। इससे पूर्व एसपी साक्षी वर्मा की अगवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण मैदान तक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के समापन अवसर पर नागौण मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, बीडीओ विवेक चौहान, तहसीलदार अंकित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












